सुकरात से संबंधित कहानियाँ
सुकरात (469 ई. पू.-399 ई. पू.) का जन्म एथेन्स (यूनान) के सीमाप्रान्त के एक गांव में हुआ । उनके पिता सोफ्रोनिसकस, संगतराश थे और उनकी माता दाई का काम करती थीं। सुकरात विख्यात यूनानी दार्शनिक थे। उनके बारे में कहा जाता है कि वह एक कुरूप व्यक्ति थे और बोलते अधिक थे। सुकरात को सूफ़ियों की भाँति मौलिक शिक्षा और आचार द्वारा उदाहरण देना ही पसंद था। सूफ़ियों की भाँति साधारण शिक्षा तथा मानव सदाचार पर वह जोर देते थे और उन्हीं की तरह पुरानी रूढ़ियों पर प्रहार करते थे। सुकरात ने कभी कोई ग्रंथ नहीं लिखा। तरुणों को बिगाड़ने, देवनिंदा और नास्तिक होने का झूठा दोष सुकरात पर लगाया गया और इसके लिए उन्हें जहर देकर मारने का दंड मिला। जीवन परिचय सुकरातसुकरात (469 ई. पू.-399 ई. पू.) विख्यात यूनानी दार्शनिक थे। उनके बारे में कहा जाता है कि वह एक कुरूप व्यक्ति थे और बोलते अधिक थे। सुकरात को सूफ़ियों की भाँति मौलिक शिक्षा और आचार द्वारा उदाहरण देना ही पसंद था। सूफ़ियों की भाँति साधारण शिक्षा तथा मानव सदाचार पर वह जोर देते थे और उन्हीं की तरह पुरानी रूढ़ियों पर प्रहार करते थे। सुकरात ने कभी कोई ग्रंथ नहीं लिखा। तरुणों को बिगाड़ने, देवनिंदा और नास्तिक होने का झूठा दोष सुकरात पर लगाया गया और इसके लिए उन्हें जहर देकर मारने का दंड मिला। परिचयसुकरात का जन्म एथेन्स (यूनान) के सीमाप्रान्त के एक गांव में हुआ । उनके पिता सोफ्रोनिसकस, संगतराश थे और उनकी माता दाई का काम करती थीं। सुकरात ने अपना जीवन एथेंस में व्यतीत किया था। प्रारंभ में तो सुकरात ने अपने पिता के व्यवसाय में हाथ बंटाया और उनकी सहायता की। बाद में वह सेना की नौकरी में चले गये। वह पैटीडिया के युद्ध में वीरतापूर्वक लड़े थे। अपनी वार्ताओं के कारण ही सुकरात अपने समय के सबसे अधिक ज्ञानवान व्यक्ति समझे जाते थे। कुछ समय तक सुकरात एथेंस की काउंसिल के सदस्य भी रहे थे। वहां उन्होंने पूरी इमानदारी और सच्चाई के साथ काम किया, उन्होंने कभी भी गलत का साथ नहीं दिया। चाहे अपराधी हो या निर्दोष, उन्होंने किसी भी व्यक्ति के साथ गलत नहीं होने दिया। विवाहसुकरात के दो विवाह हुए थे। उनकी पहली पत्नी का नाम 'मायरटन' था। उससे सुकरात को दो पुत्र प्राप्त हुए थे। जबकि दूसरी पत्नी का नाम था 'जैन्थआइप'। उसने एक पुत्र को जन्म दिया था। व्यक्तित्वसुकरात देखने में कुरूप थे। उनके विषय में यह भी कहा जाता है कि वह बोलते बहुत थे। कुछ विद्वानों के अनुसार सुकरात को एथेंस में उत्पन्न महानतम व्यक्तियों से भी महान् माना जाता है। सुकरात एक उच्च कोटि के मनीषी तो थे ही, वह शत-प्रतिशत ईमानदार, सच्चे एवं दृढ़ संकल्प वाले व्यक्ति थे। वह धर्म के संस्थागत रूप को न मानकर धर्म के सैद्धांतिक पक्ष को मानने वाले थे। उनकी मान्यताएं ईसाई धर्म की मान्यताओं के निकट थीं। सुकरात सुबह ही अपने घर से निकलकर लोगों को उपदेश देने के लिए निकल पड़ते थे। वह लोगों को सच्चा तथा सही ज्ञान प्रदान करके उनका सुधार करना चाहते थे। मानव सदाचार पर जोरसुकरात को सूफ़ियों की भाँति मौलिक शिक्षा और आचार द्वारा उदाहरण देना ही पसंद था। वस्तुत: उनके समसामयिक भी उसे सूफ़ी समझते थे। सूफ़ियों की भाँति साधारण शिक्षा तथा मानव सदाचार पर वह जोर देते थे और उन्हीं की तरह पुरानी रूढ़ियों पर प्रहार करते थे। वह कहते थे- "सच्चा ज्ञान संभव है, बशर्ते उसके लिए ठीक तौर पर प्रयत्न किया जाए; जो बातें हमारी समझ में आती हैं या हमारे सामने आई हैं, उन्हें तत्संबंधी घटनाओं पर हम परखें, इस तरह अनेक परखों के बाद हम एक सचाई पर पहुँच सकते हैं। ज्ञान के समान पवित्रतम कोई वस्तु नहीं है।" जीवन दर्शनबुद्ध की भाँति सुकरात ने कोई ग्रंथ नहीं लिखा। बुद्ध के शिष्यों ने उनके जीवन काल में ही उपदेशों को कंठस्थ करना शुरु किया था, जिससे हम उनके उपदेशों को बहुत कुछ सीधे तौर पर जान सकते हैं; किंतु सुकरात के उपदेशों के बारे में यह सुविधा नहीं है। सुकरात का क्या जीवन दर्शन था? यह उनके आचरण से ही मालूम होता है, लेकिन उनकी व्याख्या भिन्न-भिन्न लेखक भिन्न-भिन्न ढंग से करते हैं। कुछ लेखक सुकरात की प्रसन्नमुखता और मर्यादित जीवनयोपभोग को दिखलाकर कहते हैं कि वह भोगी थे। दूसरे लेखक शारीरिक कष्टों की ओर से उनकी बेपर्वाही तथा आवश्यकता पड़ने पर जीवनसुख को भी छोड़ने के लिए तैयार रहने को दिखलाकर उन्हें सादा जीवन का पक्षपाती बतलाते हैं। सुकरात पर मुक़दमा399 ईसा पूर्व में सुकरात के दुश्मनों को सुकरात को खत्म करने में सफलता मिल गयी। उन्होंने सुकरात पर मुक़दमा चलवा दिया था। सुकरात पर मुख्य रूप से तीन आरोप लगाये गए थे- विष का सेवनसुकरात का भाषण सुनकर न्यायाधीश नाराज हो गए। क्योंकि सुकरात ने न्यायालय के प्रति अवज्ञा दिखाई थी। न्यायाधीशों का अंतिम फैसला था कि सुकरात को मृत्यु दंड दिया जाए और उनको विष का प्याला पीना होगा। मृत्यु दंड की इस घोषणा को शान्त भाव से ग्रहण करते हुए कहा- “ठीक है । अब विदा का समय आ गया है । मेरे लिए मृत्यु है और आपके लिए जीवन । मैंने जो कुछ भी किया है, वह एथेन्स के नागरिकों को सुखी बनाने के लिए किया है । आप लोगों के आदेशानुसार मैं सत्य का साथ नहीं छोड़ सकता ।” सुकरात को जिस समय मृत्युदण्ड सुनाया गया था, उस समय एथेन्स में धार्मिक उत्सव चल रहे थे । अत: यह सजा उन्हें एक माह बाद दी जानी थी । इसलिए उन्हें बेड़ियों से जकड़कर कारावास में रखा गया । निर्धारित समय पर जब सुकरात के सामने विष का प्याला रखा गया, तो उनकी पत्नी जैन्थआइप, उनका छोटा लड़का और क्रीटो भी फूट-फूटकर रो रहे थे । विषपान करते हुए सुकरात जरा भी अवसादग्रस्त नहीं थे । वे अपने लिए रोते हुए लोगों को शान्त कर रहे थे । विष का प्रभाव धीरे-धीरे सुकरात को जीवनशून्य किये जा रहा था । इस तरह ई० पू० 399 में वे इस संसार को अन्तिम विदा कह गये । |
सुकरात से संबंधित कहानियाँ |
| जीवन परिचय |
| बुद्धि का बल |
| सफलता का रहस्य |
| सुकरात और आईना |
| तीन छोटे प्रश्न |
| तुम हो कौन? |
| शादी करनी चाहिए |
Comments
Post a Comment